दोस्तों कल शाम यानि कि 22 जुलाई 2023 को शाम 7:55 बजे मुझे आकाश में एक सीधी रेखा में कुछ तारो रेखा दिखाई दी। मै बहुत दंग रह गया था कि इतनी सीधी दिखने वाली चीज़ क्या है...?
ऐसा नजारा ज्यादातर उत्तर प्रदेश के कुछ गिनी-चुनी जगहों से देखा जा सकता है। जैसे कि लखीमपुर खीरी, लखनऊ और सबसे प्रसिद्ध हमारा गांव शेरपुर कलां।
कुछ लोगों का कहना है कि (1) आकाश में चलने वाली ट्रेन है। (2) कुछ लोग कहते हैं कि यमराज को जब सबसे ज्यादा काम होता है तो ऐसा दिखता है।
तो दोस्तों आइए इस रहस्य की परदे के पीछे एक झलक दिखाने की कोशिश करते हैं। _ आप सभी लोगों ने ट्विटर पर (अब जिसका नाम x है )एलन मस्क का नाम जाना तो सुना ही होगा। उनका स्थापित इंटरनेट ऑफर करने वाला एक सैटेलाइट का ग्रुप है। जिसे स्टर्लिंक सेटेलाइट के नाम से जाना जाता है।
आइये इसके बारे में कुछ इतिहास जानने की कोशिश करते हैं_
2014 की शुरुआत में एलोन मस्क और ग्रेग वायलर वर्ल्डवु ने लगभग 700 सैटेलाइट ग्रुप की योजना पर एक काम कर रहे थे। जो उस समय सबसे बड़ा इरिडियम सेटेलाइट समूह के आकार से 10 गुना अधिक होगा। हालाँकि ये चर्चाएँ 2014 के जून में लगभग टूट गईं । फिर से स्पेस एक्स ने 2016 के ऐप्लीकेशन में कनेक्शन की पुष्टि के लिए स्टार को लाइसेंस के लिए लिंक को मंजूरी दे दी है, साथ ही फेडरल कम्युनिकेशन कमीशन (एफसीसी) के साथ मिलकर काम किया है। स्पेसएक्स ने संयुक्त राज्य अमेरिका में अपना सेटलाइट ब्रॉडबैंड नेटवर्क के लिए स्टार लिंक नाम तैयार कर लिया है। यह नाम फ़ॉल्ट इन डायरेक्टर्स नामक पुस्तक से प्रेरित था।


1 टिप्पणियाँ