देश के 17 राज्यों के 174 जिलो में बाढ़ और भारी बारिश की वजह से 546 से अधिक लोगों की जान की हानि की का पता चला है , आंकड़ों के मुताबिक, तमाम घटनाओं में 477 लोग घायल हो गए हैं। 8764 घर टूटने और 50000 हेक्टेयर फसल बर्बाद होने की जानकारी मिली है। उत्तर भारत के कई इलाको में सड़कें और आवासीय इलाके में घुटने (से थोड़ा अधिक) तक पानी में डूब गए हैं। कई जगहों पर सैलाब में गाड़ियाँ बहते नज़र आये। यहां तक कि मैंने खुद लाइव वीडियो में चार चक्के वाली गाड़ी को बहते हुए देखा। दिल्ली में यमुना खतरे का निशान पहुंचा हुआ है। वहीं उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी गई है। ख़राब मौसम के कारण केदारनाथ यात्रा बहुत बुरी तरह प्रभावित हुई है। जानकारी के अनुसार सोनप्रयाग और गौरीकुंड के भक्तों को रोका गया है।
यहाँ तक की भारतवर्ष के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि जहां दिल्ली के राजघाट में स्थित है वहां भी पानी आ चुका है यहां तक कि उनका समाधि लगभग आधा डूब चुका है।
My other blog on main target

0 टिप्पणियाँ